फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किहार छात्रावास की छात्राएं सीख रहीं जूट के बैग बनाना

Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी छात्रावास किहार की छात्राओं द्वारा  तैयार किए गए जूट के बैग । विभागीय सूत्र
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास किहार में बालिकाएं जूट के बैग बनाना सीख रही हैं। जमा एक कक्षा की तमन्ना, किरण, गुलनाज, पूजा और दसवीं कक्षा की कविता यह कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए पार्ट टाइम शिक्षक भुवनेश्वरी देवी के प्रयास सराहनीय हैं। जिला उप शिक्षा निदेशक और जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह ने बालिकाओं के कार्यों की बधाई दी। जिला छात्रावास समन्वयक डॉक्टर कविता बिजलवान ने बताया कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावासों में समग्र शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल में निपुण करने के लिए गतिविधियां सिखाई जाती हैं। इनमें विशेष रूप से दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों को बनाना सिखाया जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चे इन्हीं कौशलों में आगे अपना व्यवसाय भी आरंभ कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें