फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेलते हुए लोहे के जाले में फंसा बच्ची का पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (चंबा)। खेलते-खेलते 13 वर्षीय बच्ची का पांव निकाली नाली पर रखे गए लोहे के जाले में फंस गया। बच्ची ने अपने स्तर पर लोहे के जाले से पांव निकालने का प्रयास किया लेकिन पांव न निकलने से आखिरकार एकत्रित लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहा काटकर बच्ची का पांव सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया। बताया जा रहा है कि सोनाली पुत्री प्रेम लाल निवासी जम्मू अपने रिश्तेदार के घर छुट्टियों में आई है। शुक्रवार सायंकालीन खेलते-खेलते उसका पांव निकासी नाली पर रखे लोहे के जाले में जा फंसा। अग्निशमन विभाग की ओर से चालक सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार और राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहे के जाले को काट कर बच्ची का पांव सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें