फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिर रहे पत्थरें की चपेट में आई युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत साहो में एक युवती की पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। यह वाकया बुधवार को सामने आया।
विज्ञापन

इस मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया। मृतक युवती की पहचान शमीना पुत्री हुसैन अली गांव एउला पटवार सर्कल साहो तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार युवती बुधवार को सुबह के समय गांव के समीप लगते चरागाह में भेड़ बकरियों को चराने गई थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में युवती आ गई और मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट तैयार की और परिजनों के बयान दर्ज किए। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। हादसे में युवती की मौत हो गई है। प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें