फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से चंबा आ रही सरकारी बस में सवार युवती से 2.93 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। जिले में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक युवती को चिट्टे और दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी पुलिस चैक पोस्ट बैरियर के समीप सरकारी बस में सवार युवती को चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 2.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह के समय पुलिस चैक पोस्ट बैरियर तुन्नूहट्टी की पुलिस टीम बैरियर से होकर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से चंबा की तरफ से सरकारी बस आई। टीम ने बस को चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बस की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर युवती घबरा गई।
विज्ञापन

शक के आधार पर युवती की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 का चिट्टे का यह दूसरा मामला पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले पुलिस ने 11 जनवरी को कटोरीबंगला के समीप नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 5.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें