फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तार लगाकर दो घंटे तक बंद कर दी घूम जंजला सड़क

Fri, 05 Jan 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के घूंम जंजला मार्ग पर व्य​क्ति द्वारा की गई बाड़बंदी और लगाई गई कंटीली तारें।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते घूम जंजला मार्ग पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने संपर्क सड़क पर तारबंदी कर दी। यह मामला शुक्रवार को दोपहर बाद सामने आया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों के दबाव के बाद इस व्यक्ति ने सड़क के बीचोबीच लगाई तारबंदी हो हटाया। सात साल पहले इस संपर्क सड़क का निर्माण हुआ है। व्यक्ति उसकी जमीन में सड़क का निर्माण होने का दावा कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। दोबारा ऐसा करने पर लोक निर्माण विभाग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवा सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से इस मार्ग की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। सात साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। लोक निर्माण विभाग की मानें जहां तारबंदी की है, वह जमीन इस व्यक्ति की नहीं है। लोक निर्माण विभाग इस मामले की जांच में जुटा है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जगन कुमार का कहना है कि वे मौके पर मौजूद थे। कहा कि जहां तारबंदी की थी, वह जमीन इस व्यक्ति की नहीं है। कहा कि अगर दोबारा व्यक्ति ऐसा करता है तो विभाग की ओर से एफआईआर करवाई जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम चंबा अरुण कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि लोक निर्माण विभाग को इस बारे जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें