फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी रॉयल्स को हरा सेमीफाइनल में घोल्टी की टीम

Mon, 13 Apr 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। घोल्टी की टीम ने रावी रॉयल्स को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि मैच में घोल्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 273 रन बनाए। करणवीर नरयाल ने 139 रन की पारी खेली। मनोज वर्मा ने भी 54 रन बनाए। रावी रॉयल्स की ओर से अक्षु ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावी रॉयल्स की टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। टीम 20 ओवरों में 256 रन ही बना सकी। इसमें परीक्षित ने 83 रन की पारी खेली। घोल्टी की ओर से अंकु ने दो और उमेश ने एक विकेट चटकाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें