भरमौर (चंबा)। वैशाखी के बाद उपमंडल भरमौर के ऊपरी क्षेत्र के मंदिरों के कपाट खुलेंगे।
इसके साथ भरमाणी माता, दिगनपाल, खटेरपाल, जलधार, लाके वाली माता, घास गुड्डी सहित अन्य दूर दराज के मंदिरों में अब रात को जागरण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शरद नवरात्र या कुगती के कार्तिक मंदिर के कपाट बंद होने के बाद अंदरोल का समय शुरू हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान इन मंदिरों पर जाना वर्जित माना है। सोमवार को कार्तिक स्वामी, दिगनपाल आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। संवाद