फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर उप मंडल के घराड़ू व चोली इको पार्क की वन मंत्री ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी उपमंडल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भरमौर, होली और पांगी में एक-एक आधुनिक जिम भी बनाया जाएगा। यह घोषणा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भरमौर के घराड़ू वन विश्राम गृह में घराड़ू और चोली ईको पार्क की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन पार्कों पर 20 -20 लाख की धन राशि खर्च की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने घराड़ू वन विश्राम गृह के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 40 लाख, परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 3 लाख और वन विश्राम गृह कुगति की विशेष मरम्मत के लिए 15 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
विधायक जियालाल कपूर ने वनमंत्री का भरमौर आने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भरमौर उपमंडल के साथ-साथ गैर जनजातीय क्षेत्र और पांगी उपमंडल का एक समान रूप से विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां कॉलेज, अस्पताल और अन्य भवनों और पुलों का कार्य तेज गति से करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में वनमंत्री ने वन मंडल भरमौर के अविस्मरणीय भरमौर नाम की फोटो एल्बम का भी विमोचन किया। यह भरमौर क्षेत्र की समृद्ध शाली गद्दी संस्कृति, वन, वन्य प्राणी और प्राकृतिक सौंदर्य का फोटो संग्रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें