भरमौर(चंबा)। कोरोना काल के चलते इस बार चौरासी मंदिर परिसर मेें आयोजित होने वाले जातर मेले रस्मों तक ही सीमित रह गए हैं। रविवार को चौरासी परिसर के शीतला माता मंदिर में जातर मेले का आयोजन किया गया।
इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की पालन करते हुए लोगों ने पारंपरिक रस्में निभाई और नाटी डाली। गौरतलब है कि कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध है। रस्मों से जुड़े लोगों को ही इस बार अनुमति दी जा रही है।
इसी तरह जातर मेलों का आयोजन भी रस्म अदायगी के लिए किया जा रहा है। जबकि पहले इन मेलों में काफी संख्या में लोग और मणिमहेश यात्री मौजूद रहते थे।