फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस सितंबर तक लगवाएं बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कोविड-19 की तीसरी बूस्टर डोज को 18 साल आयु वर्ग से ऊपर के पात्र लोगों को अनिवार्य और निशुल्क कर दिया गया है। अब पात्र व्यक्ति 30 सितंबर तक किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या वैक्सीनेशन स्थल पर अपने आधार प्रमाण पत्र के साथ टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने महत्वाकांक्षी जिले के तहत चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रहे कोरोना सैंपलिंग और टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उसे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इसमें क्षय रोग कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम और हेल्थ वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य खंड अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें