तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पीटीए का गठन किया गया। यह चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। जर्म सिंह को सर्वसम्मति से पीटीए प्रधान मनोनीत किया गया।
वे लगातार तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं। निधिया राम को उपप्रधान, आशिक को सहसचिव, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सुनीति और ईशा मोहम्मद का चयन किय गया। कॉलेज की ओर से डॉ. विदुशी शर्मा ने सचिव के रूप में भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र गुप्ता ने मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी कॉलेज के विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाएगी। संवाद