फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एटीएम से पैसे निकालने जा रहे लोगों के हाथ लग रही निराशा

Fri, 18 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में त्योहारी सीजन में खराब एटीएम से पैसे निकालना मुश्किल हो गया है। किलाड़ बाजार में एसबीआई का एटीएम खराब है। यहां जो भी पैसे निकालने के लिए जा रहा है, उसे निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते लोग एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों में अशोक कुमार, हंसराज, रवि कुमार, चंद्र सिंह, विजय, वीर राणा, मनोज कुमार और जितेंद्र ने बताया कि किलाड़ बाजार पूरी पांगी घाटी का मुख्यालय हैं। यहां घाटी का सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए त्योहारी सीजन में लोग इसी बाजार से खरीदारी करते हैं। ऐसे में बाजार में लगा एटीएम खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग घर से इसी आस में किलाड़ पहुंच रहे हैं कि वे एटीएम से पैसे निकालकर अपनी खरीदारी करेंगे, लेकिन उन्हें खराब एटीएम में जाकर निराश होना पड़ रहा है। एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि एसबीआई बैंक मैनेजर को खराब एटीएम को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें