साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र में पार्किंग का अभाव स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। अस्थायी बस अड्डे के पास उचित पार्किंग न होने से वाहन सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े होते हैं, जिससे आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता।
ग्रामीणों अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, निधिया राम, प्रमोद कुमार, योगराज आदि ने बताया कि चंद्रशेखर मंदिर में जातर मेलों के दौरान हजारों की संख्या में लोग मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। कई बार तो लोगों को मीलों दूर पार्क कर अपने वाहन पार्क कर साहो बस अड्डे तक पहुंचना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से साहो में पार्किंग का निर्माण करवाने की मांग उठाई है। संवाद