फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो माह बाद खज्जियार पहुंची गैस की सप्लाई

Sat, 30 May 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी में दो माह बाद इंडेन घरेलू गैस एजेंसी की गाड़ी पहुंची। लोग सुबह से अपने खाली सिलिंडर लेकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही गाड़ी पहुंची तो उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सिलिंडर की बुकिंग उन्होंने दो महीने पहले ही करवा रखी थी लेकिन गैस की सप्लाई न पहुंचने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। जब शनिवार को गैस की गाड़ी खज्जियार पहुंची तो उपभोक्ता भी वहां इकट्ठा हो गए। स्थानीय उपभोक्ताओं सुरेश कुमार, मदन कुमार, विशाल, दीपक, सोनू, रिंकू और अजय कुमार ने बताया कि दो माह से लोग गैस एजेंसी संचालक से मांग कर रहे थे कि यहां सिलिंडरों की सप्लाई भेजी जाए लेकिन हर बार उन्हें यही आश्वासन दिया जा रहा था कि जल्द सप्लाई भेज दी जाएगी जिसे पहुंचने में दो माह का समय बीत गया। उन्होंने प्रशासन और एजेंसी मालिक से मांग की है कि सिलिंडरों की सप्लाई पहले ही तरह नियमित रूप से दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें