फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बुकिंग न होने से शहर में नहीं हुई गैस सिलिंडर की सप्लाई

Wed, 11 Mar 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिन : बुधवार, समय : सुबह 9:15 से 10:30। स्थान : गैस एजेंसी करियां। इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते नई गाइडलाइन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग घरेलू गैस सिलिंडर की खरीदने के लिए गैस एजेंसी में पहुंचे। 9:30 बजे गैस एजेंसी खुली तो उन्हें बताया गया कि ऑनलाइन पोर्टल से बुकिंग नहीं हो रही है। इस दौरान एक भी बुकिंग न होने से एजेंसी ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे दी। वहीं, उपभोक्ता परेशान खड़े रहे।
विज्ञापन

इस दौरान गैस एजेंसी की ओर से उन्हें बताया गया कि नई गाइडलाइन के अनुसार पहले सिलिंडर की खरीद के 25 दिन पूरे होने के बाद ही नए सिलिंडर के लिए बुकिंग होगी। हालांकि सुबह 10 दो बड़े ट्रक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लेकर यहां पहुंचे, एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलिंडर उतारे, इसके बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया।
इस बारे में गैस एजेंसी के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सिलिंडर की आपूर्ति उन्हीं उपभोक्ताओं को की जा रही है, जिनकी बुकिंग दो दिन पहले पोर्टल में हो चुकी है। बुधवार को ऐसा कोई उपभोक्ता नहीं मिला। इस कारण शहर में सप्लाई नहीं दी गई। उधरा, उपभोक्ताओं ने बताया कि दो दिन से पोर्टल में बुकिंग नहीं हो रही है। पूर्व में हुई बुकिंग के तहत ही गैस वितरण एजेंसी प्रबंधन कर रहा है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी प्रबंधकों को तय मापदंडों के अनुसार ही गैस वितरण के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल चंबा में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लगातार गैस एजेंसी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। करण ठाकुर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें