फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से गरोला-होली सड़क बंद

विज्ञापन
गरोला-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के समीप सड़क पर​ गिरे पत्थरों को हटाते राहगीर।
विज्ञापन
चंबा। जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हल्का हिमपात हुआ जबकि निचले क्षेत्रों में सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहा। इसके चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, दूसरी तरफ बारिश के चलते गरोला-होली मार्ग ज्यूरा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण करीब बीस मिनट बंद रहा। मार्ग पर गिरे पत्थरों को लोगों ने खुद ही हटाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार करीब पांच घंटे तक बारिश रही। इससे तापमान में भी गिरावट आई। पिछले करीब तीन सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में गर्मी भी बढ़ गई थी। दो दिन पहले प्रचंड धूप के चलते तापमान बढ़ गया था लेकिन अब बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन

अंधड़ से मकान को पहुंचा नुकसान
अंधड़ से हरदासपुरा में एक महिला के मकान की छत उड़ गई। यह छत लोहे की चादरों की थी। बारिश के कारण जिले में अन्य जगह नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें