फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुरांह संयंत्र से हटेगा कूड़ा, शहर से दो किमी दूर बनेगी डंपिंग साइट

Sun, 22 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद ने चंबा शहर से दो किलोमीटर दूर कूड़ा संयंत्र बनाने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार कूड़ा संयंत्र कुरांह पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि नए कूड़ा संयंत्र के लिए नई जमीन तलाशी जा रही है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयंत्र में फेंके कूड़े को हटाया जाएगा। इसके लिए टीमें भी गठित कर दी हैं। लोगों ने ईओ को बताया कि यहां बन रहे कूड़े के पहाड़ से उन्हें परेशानी हो रही है और वे बीमारी की चपेट में भी आ रहे है। साथ ही यह गंदगी उनके खेताें और घरों तक पहुंच रही है। लंबे समय से कचरे के ढेर को नहीं हटाया जा रहा है।
समस्या सुनने के बाद नप के ईओ ने कूड़ा संयंत्र कुरांह में निरीक्षण किया और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंबा शहर के आसपास क्षेत्र में ही कूड़ा संयंत्र बनाया जाएगा। जहां पर शहर का गीला और सूखा कचरा फेंका जाएगा। नई जमीन के चयनित होने पर कुरांह के लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


शहर से दो किमी के दायरे में कूड़ा संयंत्र बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। कुरांह में कूड़े को हटाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन

दलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें