फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीसीटीवी कैमरों से होगी कूड़े के हाॅट स्पॉट क्षेत्रों की निगरानी

Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के विभिन्न वार्डों के अति संवेदनशील स्थलों (हॉट स्पॉट) पर कूड़ा ठिकाने लगाने वालों की अब खैर नहीं। इनकी क्षेत्रों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और रेलिंग लगाने के लिए उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निर्देश जारी किए हैं। जिला पर्यावरण योजना के अंतर्गत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध मंजरी गार्डन और विभिन्न स्थानों पर सॉक ड्रेन की व्यवस्था को पुख्ता बनाएं। मोहल्ला हरदासपुर, मुगला, सुल्तानपुर और ओबड़ी में लोगों के घरों से एकत्रित किया कूड़ा-कचरा गालियों और सड़कों पर न पड़ा रहे। इसके लिए नियमित निरीक्षण हो। उन्होंने चंबा मुख्य बाजार में दुकानों से कचरा एकत्रीकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें