फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनएच किनारे जला दिया कूड़ा, दमघोंटू धुएं से राहगीर परेशान

Wed, 27 Nov 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में कूड़े में लगी आग से उठता धुआं स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए आफत बना रहा। बुधवार को सुबह 8:00 बजे अज्ञात लोगों ने कूड़े में आग लगा दी। इसके चलते वहां से दिन भर धुआं उठता रहा। लेकिन, हैरानी इस बात की रही कि कूड़े में लगी आग को बुझाने के लिए नगर परिषद का कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। सफाई के ठेकेदारों के कर्मचारी वहां पहुंचे, जिन्होंने आग को बुझाने की बजाय उस आग में सारा कूड़ा इकट्ठा करके जलने के लिए डाल दिया।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक धुआं उठता रहा। राहगीर मनीष कुमार, संजय शर्मा, योगराज, केवल, सुनील कुमार, परमेश, होशियार सिंह और अजय कुमार ने बताया कि हरदासपुरा में पहली बार कूड़े में आग नहीं लगाई गई है। इससे पहले भी कई बार कूड़े में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि यह धुआं राहगीरों और स्थानीय लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि इस संदर्भ में शीघ्र ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें