फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में चरमराई व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 02 Apr 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज की बुरी तरह से चरमराई व्यवस्था से चंबावासी काफी आहत और परेशान हैं। इसको लेकर रेजिडेंस संघर्ष मोर्चा चंबा ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. डीके सोनी समेत अन्य पदाधिकारियों में पीसी ओबराय, वाईके पुरी, सुरेश कश्मीरी, कमलेेश कोमरॉय, ओम प्रकाश गुलेरिया, अजेश शर्मा, जगदीश चंद, हरिंद्र सिंह, लेखराज धीमान, भगत बड़ोतरा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा को खुले छह वर्ष हो चुके हैं। एक बैच भी पासआउट हो चुका है। मगर अभी तक भी मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ की पूरी भर्ती नहीं की जा सकी है। यह चंबा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा-सीधा खिलवाड़ है।







उन्होंने कहा कि इतने बड़े संस्थान में मामूली से क्लीनिकल टेस्ट के लिए परखनलियां तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मरीजों को मजबूरी में बाहर निजी संस्थानों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, उपचाराधीन मरीजों को ग्लूकोज समेत इंजेक्शन लगाने के लिए कैनुला और इस्तेमाल करने के लिए रुई तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च कर सीटी स्कैन और एमआरआई की महंगी मशीनरी स्थापित कीं, लेकिन इनको चलाने के लिए स्टाफ की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पानी की लीकेज, कमरों के टूटू-फूटे शीशें, बिजली से संबंधित समस्याओं को सुधारने के लिए मरम्मत विंग का गठन कर तुरंत इन समस्याओं का समाधान किया जाए।







उन्होंने अस्पताल की टूटी लिफ्ट की शीघ्र मरम्मत करने, आपातकालीन मरीजों की गाड़ियों के लिए अस्पताल में जगह सुनिश्चित करने, वरिष्ठ नागरिकों को चैकअप करवाने के लिए अलग से व्यवस्था करने और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार में सुधार करवाने की मांग उठाई है। रेजिडेंस संघर्ष मोर्चा चंबा के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर जल्द उक्त समस्याओं का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें