फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में आज नब्बे रूटों पर दौड़ेंगी 70 बसें, बिना मास्क नहीं कर पाएंगे यात्री आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार से शुरू हो रही एचआरटीसी बसों में बिना मास्क पहने वाले यात्रियों को नहीं बिठाया जाएगा। इस संदर्भ में आरएम चंबा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार से एचआरटीसी 90 रूटों पर करीब 70 बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चंबा से शिमला के लिए एक बस दौड़ेंगी, जो सुबह सात बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से रवाना होगी। यह बस प्रदेश के अन्य जिलों के तहत आते कंटेनमेंट जोन में नहीं रुकेगी और न ही इन क्षेत्रों में किसी यात्रियों को उतारा और चढ़ाया जाएगा।
एचआरटीसी के मुताबिक चंबा से तीसा रूट पर छह, चंबा- सलूणी रूट पर पांच, चंबा-भरमौर-होली रूट पर पांच, चंबा-चुवाड़ी रूट पर सात बसें दौडे़ंगी।
एचआरटीसी की ओर से चालक और परिचालकों को आदेश दिए हैं कि वे लोकल रूटों वाली गाड़ियों का ठहराव बस स्टैंड में ही करवाएं। वहीं, प्रशासन की ओर से बस स्टैंड में सामाजिक नियमों के मानकों को फॉलो करवाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा। गाड़ियां अलग-अलग छोर से रवाना होगी और अलग छोर से प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 70 दिनों के बाद सोमवार को एचआरटीसी की बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। बसों की आवाजाही को लेकर एचआरटीसी ने तमाम व्यवस्थाएं बना दी है। रविवार को भी निगम के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करते रहे वहीं, दूसरी तरफ वर्कशॉप में भी एचआरटीसी के कर्मी बसों की जांच करते रहे। बसों का सैनिटाइज का काम रविवार को किया गया।
सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे बसों की आवाजाही जारी रहेगी। शिमला के लिए दौड़ने वाली बस के लिए बुकिंग नहीं होगी। न्यू बस स्टैंड से हर रूट पर जाने वाली बस को सैनिटाइज कर रूट पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही वापसी पर दोबारा बसों को सैनिटाइज किए जाने की व्यवस्था रहेगी।
यह रहेगी बसों की समयसारिणी
चंबा। चंबा से भरमौर के लिए पहली बस सात बजे, दूसरी बस सवा नौ बजे, तीसरी बस चंबा से होली के लिए सवा ग्यारह बजे, चौथी बस साढ़े बारह बजे दौड़ेंगी।
तीसा के लिए सात बजे पहली, पौने दस बजे दूसरी, सवा ग्यारह बजे तीसरी और चौथी बस 12 बजकर पचास मिनट पर चलेगी। चुवाड़ी रूट पर पहली बस चंबा-द्रम्मण सात बजे और चंबा-काहरी चौंरी सात बजे दौड़ेंगी। इसके अलावा जिले के अन्य लोकल रूटों पर चंबा से मैहला पौने आठ, चंबा जुम्महार नौ बजे, चंबा पनेला आठ बजकर बीस मिनट, चंबा झुलाड़ा आठ बजे और चंबा से सिल्लाघ्राट सात बजे बस चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें