फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीसरे दिन भी मरीजों के नहीं हुए मुफ्त टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में तीसरे दिन भी टेस्ट करने की मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इसके चलते मरीजों को निजी लैबों में जाकर अपने टेस्ट करवाने पड़े। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ा जबकि सरकारी लैब में मरीजों से टेस्ट के बदले में कोई पैसा नहीं लिया जाता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले अचानक मशीन खराब हो गई थी जिसे दुरुस्त करने के लिए प्रबंधन ने एक्सपर्ट बुलाए हैं। मरीजों अशोक कुमार, हंसराज, राकेश कुमार, चंद राम, किशोर गुप्ता और धर्मपाल ने बताया कि मशीन को दुरुस्त करवाने में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को लेटलतीफी नहीं करनी चाहिए। इससे आम मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रबंधन से मांग की है कि मशीन को जल्द दुरुस्त करवाकर सरकारी लैब में मुफ्त टेस्ट शुरू करवाए जाएं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि खराब मशीन को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द सरकारी लैब में टेस्ट शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें