फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना बिल के सब्जी और मुर्गे लाने पर चार वाहनों के चालान

Thu, 08 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। कृषि उपज विपणन समिति चंबा ने अवैध व्यापार, कर चोरी को लेकर अभियान चलाया है। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर के निर्देशों पर सचिव भानु प्रताप के नेतृत्व में टीम ने गोली में नाका लगाकर कई वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान बिना मूल बिल के सब्जी और मुर्गों का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित चार वाहनों के चालान कर अमूमन दस हजार जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि थोक व्यापारी बिना पक्का बिल माल ला रहे थे। इससे खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। निरीक्षण के दौरान औषधीय कशमल की जड़ों के व्यापार में भी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि परिवहन के लिए प्रस्तुत बिलों में भारी असमानता है। व्यापारी स्थानीय ग्रामीणों से कशमल की जड़ें बेहद कम दामों पर खरीदकर बाहर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है बल्कि, सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। उधर, चेयरमैन ललित ठाकुर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मूल बिल और धर्मकांटा पर्ची के बिना किसी भी कृषि उपज, सब्जी, मुर्गा या औषधीय जड़ी-बूटी का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सचिव भानु प्रताप ने बताया कि व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे स्थानीय लोगों को उचित मूल्य दें और पारदर्शी बिलिंग के साथ-साथ धर्मकांटा पर्ची अनिवार्य रूप से रखें। भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें