फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलेई माता मंदिर में चार हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
नवरात्रों के उपलक्ष पर भलेई माता मदिंर में दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चैत्र मास के पहले नवरात्र पर जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई माता मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के कपाट सुबह ही खोल दिए गए थे। उसके बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। मां के दर्शन के लिए लोगों की मंदिरों में दिनभर कतारें लगी रहीं। पहले ही दिन करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने भलेई मां के दर्शन किए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते गत दो साल से नवरात्रों में मंदिर बंद रहे। कोरोना बंदिशों के चलते श्रद्धालु पूजापाठ नहीं कर पाए। अब कोरोना महामारी के बीच बंदिशों में सरकार ने काफी ढील दे दी है। जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर, भटालवां माता मंदिर, चामुंडा देवी, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर, जालपा माता मंदिर सहित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। भद्रकाली भलेई माता मंदिर के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। देर शाम तक श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें