फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर और बनीखेत के चार स्कूलों को किया बंद

Sun, 23 Jul 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और शिक्षा खंड बनीखेत के चार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधक को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। स्कूलों के बंद करने का कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा नहीं होना बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इन स्कूलों में एक भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण नहीं करते थे।
विज्ञापन

ऐसे में तैनात शिक्षक और चपरासी दिनभर बिना विद्यार्थियों के विद्यालय में बैठने को मजबूर थे। इसके चलते शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आते राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगाली और प्रंगला, विकास खंड बनीखेत के तहत आते राजकीय प्राथमिक स्कूल भिट और तेन स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षक अब दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। सोमवार से वे इन संस्थानों में अपनी सेवाएं देंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि भरमौर और बनीखेत के चार स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या न होने पर डिनोटिफाई (बंद) किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें