फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ तीन युवकों सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Four arrested including three youths with chitta
विज्ञापन
चंबा। चंबा-सिहुंता मार्ग पर लाहड़ू के समीप नाकाबंदी के दौरान विशेष पुलिस इकाई की टीम ने चार लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल डलहौजी की विशेष पुलिस इकाई ने लाहड़ू में सोमवार देर रात नाका लगा रखा था। इस दौरान तीन युवकों सहित चार लोग एक कार में सवार होकर जा रहे थे। टीम ने शक के आधार पर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। पूछताछ के दौरान सभी लोग घबरा गए।
गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 1.51 चिट्टा बरामद हुआ। एसपी अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान रमेश कुमार (20) पुत्र गगन सिंह, राम मोहित (29) पुत्र जगदेव शर्मा गांव चार्डनी डाकघर पतका तहसील सिहुंता जिला चंबा, गफूर मोहम्मद (32) पुत्र गुलाम गुलशाद गांव थकोली तहसील सिहुंता और अमरजीत (47) पुत्र सतीश कुमार वार्ड नंबर 4 डाकघर और तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पांच दिन में पुलिस ने दस लोगों को चिट्टे के साथ धर दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें