डलहौजी (चंबा)। उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों में चार कार्यकर्ता और 16 सहायिकाओं के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। चुवाड़ी कार्यालय में आठ अप्रैल को आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
आंगनबाड़ी केंद्र डलहौजी क्लब, पारला मेल, कॉलोनी, कनियाडका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र ललहेड, मीहणू, कैहल, वैली, संजप, कुन्ना, अपर गनियाला, भोटन, सुकडाई बांई, कल्लर, बस स्टैंड, खडांदर, छाणा, भरेरा, फरोली और कुट में सहायिका के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्म वीर ने बताया कि केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उसकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास होनी चाहिए। वार्षिक आय 50000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। संवाद