फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात को सौगात: 48.77 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को सुबह भटियात विस क्षेत्र के तहत सिहुंता मैदान पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने 48.77 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन कार्यों में 24.62 करोड़ रुपये की लागत से नैनी खड्ड से समलेऊ सड़क, 9.38 करोड़ रुपये की लागत से समोट से द्रमनाला सड़क का स्तरोन्नयन, 3.21 करोड़ रुपये की लागत से कनेड़ नाला से नैनी खड्ड चुहान सड़क पर बनने वाले 33.50 मीटर लंबे स्टील पुल व 1.89 करोड़ रुपये की लागत से चुवाड़ी-कैंथली सड़क पर मलेड खड्ड के ऊपर बनने वाले 25 मीटर लंबे आरसीसी बॉक्स गरडर पुल का निर्माण, 4.25 करोड़ रुपये की लागत वाली चक्की खाडव रायपुर कूहल व 5.42 करोड़ रुपये की लागत वाली खग्गल सिहुंता बहाव सिंचाई योजना की रिमॉडलिंग शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने कोटा, बंगलूरू, गोआ, चंडीगढ़ और दिल्ली में फंसे हिमाचलवासियों को राज्य में सुरक्षित वापस पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुग्रह पर हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। परन्तु विधानसभा में इस विषय में कोई ठोस चर्चा नहीं हो पाई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से घटिया राजनीति न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ककरोटी घट्टा व सरोग को हाई, हाई स्कूल डाढ़ू को सीनियर सेकेंडरी, भटियात विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन उपकेंद्र और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एसडीपीओ कार्यालय, पुलिस थाना व चौकी खोलने के प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय खोलने, जलशक्ति मंडल कार्यालय की मांग को युक्तिकरण के पश्चात खोलने पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी उप बस डिपो को बस डिपो में स्तरोन्नत करने व चुवाड़ी में नागरिक न्यायालय की मांग को तर्कसंगत पाए जाने और औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात खोला जाएगा।
सांसद किशन कपूर ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए 196 करोड़ रुपये की स्वीकृत हुई है और इसका कार्य दिवाली के पश्चात शुरू किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

चार स्वयं सहायता समूहों को पत्तल व डोना बनाने की मशीनें भेंट कीं
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला के चार स्वयं सहायता समूहों को पत्तल व डोना बनाने की मशीनें भेंट की। ये मशीनें पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सौजन्य से स्वरोजगार सृजन गतिविधियों के तहत इन स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की गई।
हिमाचल में कांग्रेस पार्टी नेतृत्वविहीन: पठानिया
वन मंत्री राकेश पठानिया ने लोगों से हिमाचल प्रदेश में आगामी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में जयराम सरकार को दोबारा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी नेतृत्वविहीन है, क्योंकि कांग्रेस के कई व्यक्ति पार्टी का नेतृत्व करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें