फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नू फाट और सूही माता मंदिर के पास धधके जंगल

विज्ञापन
बन्नू पहाड़ के जंगल में लगी आग को बुझाते विभागीय कर्मी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते बन्नू फाट और सूही माता मंदिर के पास जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है। इससे चारों तरफ धुआं फैल गया है। चामुंडा मंदिर के साथ रहने वाले लोगों को धुएं की वजह से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौके पर डटे हुए थे लेकिन आग भयंकर होने के कारण उसे बुझा नहीं पाए। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई। सुरेंद्र, भाग चंद, मनोज कुमार, टेक चंद, प्यार सिंह, शक्ति प्रसाद और सुरेश कुमार ने बताया कि जंगल की आग से निकलने वाला धुआं उनके घरों में पहुंच गया। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। सांस लेने के लिए उन्हें घरों की छत पर जाना पड़ा। इसके अलावा चामुंडा-साहो मार्ग और जुम्महार की तरफ आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। पहाड़ी पर आग लगने से सड़क पर पत्थर गिरने का क्रम भी जारी रहा। वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही विभाग की टीम उसे बुझाने के लिए पहुंच गई थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि जंगल को आग से बचाने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें