फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विजिलेंस जांच के बीच वन परिक्षेत्र अधिकारी ने करवा लिया तबादला

Wed, 30 Oct 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग की तीसा रेंज में 14 लाख के गड़बड़ी मामले की विजिलेंस जांच के बीच वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपना तबादला दूसरी रेंज में करवा लिया है। मामले में विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को सस्पेंड किया गया है। अब विजिलेंस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे में वन परिक्षेत्र अधिकारी ने राजनीतिक पहुंच का सहारा लेकर अपना तबादला दूसरी जगह करवा लिया है। हालांकि, मामले की जांच से पहले भी उनका तबादला दूसरी रेंज में हुआ था। तब उन्होंने कोर्ट से स्टे लेकर जाने से इनकार कर दिया था। अब वन विभाग और विजिलेंस की जांच तेज होने पर उन्होंने तबादला ले लिया है। हालांकि, विभाग और विजिलेंस दोनों ही इस मामले में पूरी बारीकी के साथ जांच कर रहे हैं। जांच में यदि वन परिक्षेत्र अधिकारी कहीं भी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

तीसा रेंज में लॉट के नाम पर जंगलों में अवैध कटान के दो मामले विभाग के सामने आए हैं। विभाग मामलों की जांच कर रहा है। इस बीच, वन परिक्षेत्र अधिकारी अपना तबादला दूसरी रेंज में करवा लिया है। उधर विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। इस मामले में मुख्य वन अरण्यपाल पहले ही दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर चुके हैं।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि तीसा रेंज में तैनात वन परिक्षेत्र अधिकारी का तबादला सरकार ने दूसरी जगह किया है। इस रेंज में गड़बड़ी की जांच में विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
उधर, विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि तीसा रेंज में 14 लाख की गड़बड़ी के मामले में विजिलेंस निष्पक्ष जांच कर रही है।
-
कुछ माह पहले विजिलेंस ने नकदी के साथ पकड़ा था अधिकारी
तीसा रेंज से तबादला लेकर दूसरी रेंज में गए वन परिक्षेत्र अधिकारी को कुछ माह पहले विजिलेंस ने नकदी के साथ भी पकड़ा था। इसको लेकर भी मामला विजिलेंस के पास विचाराधीन है। ऐसे में उनकी ही रेंज में विजिलेंस का दूसरा मामला दर्ज होने पर उनके हाथ पांव फूलने लगे हैं। इसी जांच से बचने के लिए वह दूसरी रेंज में अपना तबादला करवाकर चले गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें