फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में वन मंत्री ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया याद

विज्ञापन
भरमौर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी लेते मुख्यतिथि वन मंत्री राकेश पठानिया। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में आयोजित जिला स्तरीय 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में परेड कमांडर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस की महिला और पुरुष, होम गार्ड की महिला-पुरुष और एनसीसी की टुकड़ी ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वन मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर हम उन सभी देशभक्तों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया और अपनी कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 में 15 लाख प्रति मैदान की दर से विभिन्न संस्थाओं को 75 लाख की राशि मैदान निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि चंबा में पैराग्लाइडिंग के लिए चयनित खज्जियार और नैनीखड्ड में अक्तूबर में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग और ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। वहीं, उपमंडल मुख्यालय भरमौर में सौ बिस्तरों की क्षमता युक्त नागरिक अस्पताल भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कहा कि होली-उतराला सड़क के निर्माण के लिए 46.5 करोड़ जारी किए गए हैं और सड़क के निर्माण से पर्यटन क्षेत्र की संभावनाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें