फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डाइट सरू के साथ लगते जंगल में लगी आग

Sun, 31 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। डाइट सरू के साथ लगता जंगल धू-धू कर जलता रहा। अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगा दी। चीड़ की सूखी पत्तियों में लगी आग की चिंगारी पूरे जंगल में फैल गई।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने में डटे रहे लेकिन शाम तक वे आग पर काबू नहीं पा सके। हालांकि, आग को रिहायशी बस्ती में पहुंचने से रोक दिया गया। जहां जंगल में आग लगी थी, उसके साथ ही डाइट सरू संस्थान भी है। गनीमत रही कि आग वहां तक नही पहुंची। अगर आग वहां तक पहुंच जाती तो काफी नुकसान हो सकता था। इस घटना में लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। इस आग से कई जीव जंतु आग की भेंट चढ़ गए। सुबह तक जंगल में आग धधकती रही ओर धुआं भी उठता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें