फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फायर सीजन को लेकर वन महकमा हुआ मुस्तैद

Tue, 11 Apr 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग महकमे ने कमर कस ली है। वन विभाग के चुराह मंडल ने टीमों का गठन कर लिया है। इतना ही नहीं गांव और पंचायत स्तर पर फायर वाचरों को रखा गया है जिससे कहीं पर भी आग लगने पर तुरंत विभाग को सूचित कर समयानुसार आग को बुझाने के प्रयास आरंभ किए जा सकें। वन विभाग क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत है। विभाग की ओर से ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि यदि क्षेत्र के रिहायशी या जंगली क्षेत्र में कोई आग लगाता हुआ दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि चुराह उपमंडल में इस वर्ष काफी कम मात्रा में बारिश हुई है। बारिश कम होने से पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आनी लगी हैं। इसी के चलते चुराह मंडल की ओर से टीमों का गठन किया गया है। पंचायत की ओर से फायर वाचर भी तैनात किए गए हैं। पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और प्रतिनिधियों से भी सहयोग की विभाग ने अपील की है। बताया कि जंगलों में लगने वाली आग से टीडी लेकर रखी गई ग्रामीणों की लकड़ी और घासनियों को भी नुकसान पहुंचता है।
डीएफओ सलूणी सुशील गुलेरिया ने बताया कि चुराह मंडल में फायर सीजन से पहले ही टीमों का गठन किया गया है। ब्लॉक और रेंज स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें