फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन विभाग ने तलाशीं ईको टूरिज्म की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उप वन संरक्षक (डीसीएफ) के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जंगल के रास्ते वासुकी नाग मंदिर तक यात्रा की। इसमें जहां वन संपदा की सुरक्षा को जांचा तो वहीं ईको टूरिज्म की संभावनाओं को भी तलाशा गया। वासुकी नाग मंदिर पहाड़ों की गोद में एक शांत और अपेक्षाकृत अज्ञात स्थान है। इस दौरान जंगल के साथ लगते पुराने गांवों का निरीक्षण भी किया। यहां लोगों को वनों और वन्य जीवों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


इस पैदल यात्रा के दौरान विभिन्न संभावित ईको टूरिज्म स्थलों की पहचान की गई जिन्हें स्थायी पर्यटन पहल के तहत बढ़ावा दिया जा सकता है। उप वन संरक्षक कृतज्ञ कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों, ट्रैकर्स को आकर्षित करने, शांतिपूर्ण विश्राम, स्थानीय संस्कृति और आजीविका को बढ़ावा देने के अवसरों की अपार संभावनाएं रखता है। यहां ईको टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें