फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शिकारियों पर नजर रखने के लिए जंगलो में शुरू हुई पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जंगलों में सर्दियों में होने वाले अवैध शिकार को लेकर वन विभाग ने जंगलों में पेट्रोलिंग शुरू करवा दी है। इसके लिए जिले के हर ब्लॉक में टीमों का गठन किया गया है। टीमों में वनरक्षक और बीओ को शामिल किया गया है। डिप्टी रेंजर इन टीमों की अगुवाई करेंगे। जो कि रोजाना पेट्रोलिंग करने के बाद डीएफओ को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

सर्दियों में अकसर जिले के जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार होता है। इस बार वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। सर्दियों से पहले ही ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन कर लिया गया था। अब इन टीमों ने जंगलों में दिन और रात को पेट्रोलिंग का कार्य भी आरंभ कर दिया है। इस बार वन विभाग ने अपने कर्मचारियों को भी सख्त आदेश दिए हैं कि बारिश और बर्फबारी में कोई भी बिना बताए अपनी बीट को छोड़ कर नहीं जाएगा। बिना बताए बीट से नदारद होने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य वन अरण्यपाल ओपी सोलंकी ने बताया कि शिकारियों से जानवरों को बचाने के लिए जंगलों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया है कि उन्हें शिकारी दिखाई दें तो वे इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें