फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क न देने पर कटेंगे बिजली व पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के दायरे में आने वाले 11 वार्डों में अब डोर-टू-डोर कूड़ा क्लेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क की नियमित अदायगी न करने वाले गृह मालिकों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। नगर परिषद चंबा ने गृह मालिकों से कूड़ा उठाने का निर्धारित शुल्क वसूलने के लिए सख्ती करने का निर्णय है। दो माह तक लगातार शुल्क न देने पर नगर परिषद की ओर से पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी अगर गृह मालिक शुल्क नहीं देते हैं तो उनके बिजली पानी के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने संबंधित सूची संबंधित विभागों को उपलब्धि करवाई जाएगी। शहर को संपूर्ण स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद की ओर से यह रणनीति तैयार की गई है। नगर परिषद चंबा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हर माह की एक से दस तारीख के बीच यह शुल्क लेने के लिए एक टीम घर-द्वार पहुंचेंगी। यह टीम जहां शुल्क वसूलेगी, साथ ही यह भी पता लगाएगी कि आखिर कितने घरों से डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत कूड़ा नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत आते वार्ड हरदासपुरा, चौंतड़ा, सुराड़ा, जनसाली, सुल्तानपुर, जुलाहकड़ी, कसाकड़ा, धड़ोग, चौगान, हटनाला और सपड़ी के तहत करीब पांच हजार गृह मालिक हैं। शहर को संपूर्ण स्वच्छ रखने के लिए पिछले करीब एक साल से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना शुरू की है। हालांकि, इससे पहले भी यह योजना शुरू हुई थी, लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ पाई थी। अब नगर परिषद चंबा ने इस कैंपेन को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि शहर के विभिन्न वार्डों में गंदगी ग्रहण ना लगाएं।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो माह तक लगातार शुल्क न देने वाले गृह मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे और उसके बाद बिजली और पानी के कनेक्शन काटने संबंधित सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
पचास रुपये निर्धारित किया शुल्क
शहरी एरिया के तहत आते गृह मालिकों के लिए नगर परिषद ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत पचास रुपये का शुल्क एक माह वसूल किया जाता है। सुबह के वक्त नगर परिषद के सफाई कर्मी घर-द्वार जाकर कूूड़ा एकत्रित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें