फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फॉरेंसिक जांच में खुलासा, सिर पर धारदार हथियार से किया था वार

Thu, 20 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुकयाणी में संदिग्ध हालात में मिला था नेगी राणा का शव
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों से दोबारा की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पंचायत खुशनगरी के जुकयाणी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले नेगी राणा की मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है।
फॉरेंसिक जांच में मृतक के सिर पर नुकीली धार वाले हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। इससे मामले में हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गुडेश गांव निवासी नेगी राणा का शव बुधवार को जुकयाणी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहीं उसके साथ मारपीट या हमला किया गया हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक अपनी दुकान से जुकयाणी गांव तक कैसे पहुंचा और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था। घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और मृतक के परिचितों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मामले में शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों से बुधवार को पूछताछ की गई थी और वीरवार को भी उनसे दोबारा पूछताछ की गई। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। वीरवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और वीरवार को भी उनसे दोबारा पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें