फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के आसमान में लौटे हिमालयी गिद्धों के झुंड

Sun, 22 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पांगी के जंगलों में फल फूल रही विलुप्त हिमालय ग्रिफॉन की प्रजाति। स्त्रोत विभाग।
विज्ञापन
कभी अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रही दुर्लभ प्रजाति को जंगलों में मिला अनुकूल माहौल, संरक्षण से बढ़ने लगा कुनबा
विज्ञापन

एक साल में 30-35 से बढ़कर 65-70 हुई संख्या, परमार-धरवास-हुड़ान के बाद सुराल भटोरी तक पहुंची मौजूदगी
प्रवीण कुमार
चंबा। कभी तेजी से सिमटते अस्तित्व के कारण चिंता का विषय बने हिमालयी गिद्धों के लिए पांगी के जंगल उम्मीद की नई जमीन बन रहे हैं। यहां इन दुर्लभ पक्षियों की संख्या में एक साल के भीतर करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पिछले वर्ष तक 30 से 35 के बीच आंकी गई इनकी तादाद अब 65 से 70 तक पहुंच गई है। संख्या में इजाफे के साथ इनके विचरण का दायरा भी बढ़ा है। अब तक परमार, धरवास, हुड़ान और करयास में नजर आने वाले हिमालयी गिद्ध सुराल भटोरी में भी दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

हिमालयन ग्रिफॉन के नाम से पहचानी जाने वाली यह प्रजाति दुनिया के दुर्लभ गिद्धों में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने इसे संकट के निकट (नियर थ्रेटेंड) श्रेणी में रखा है। ऐसे में पांगी के जंगलों में इनकी बढ़ती मौजूदगी संरक्षण के प्रयासों के लिए उत्साहजनक संकेत है। इस विशाल पक्षी का वजन 8 से 12 किलोग्राम तक होता है, जबकि इसके पंखों का फैलाव करीब 2.5 से 3 मीटर होता है।

एक दवा ने छीन ली थी आसमान की उड़ान
हिमालयी गिद्धों के अस्तित्व पर सबसे बड़ा संकट पशुओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली डायक्लोफिनेक दवा से पैदा हुआ था। इस दवा से उपचारित पशुओं की मौत के बाद उनके शव खाने से गिद्धों के शरीर में जहरीला असर पहुंचता था। इससे उनकी किडनी खराब हो जाती थी और मौत का खतरा बढ़ जाता था। गिद्धों की घटती आबादी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पशु चिकित्सा में डायक्लोफिनेक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था। अब पांगी में इनकी बढ़ती संख्या के बीच प्राकृतिक आवास, सुरक्षित भोजन और नियमित निगरानी बनाए रखना इनके दीर्घकालीन संरक्षण के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


संरक्षण के लिए बढ़ाई निगरानी
वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि क्षेत्र में हिमालयी गिद्धों की संख्या बढ़कर 65 से 70 तक पहुंची है। इनके संरक्षण के लिए जंगलों में निगरानी बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय लोगों को इस दुर्लभ पक्षी के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें