फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जले, पांच पंचायतों में आपूर्ति ठप

Wed, 28 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल की पंचायत देवगाह, मुड़ाह, डियूर, भांदल और सुंडला में मंगलवार रात को बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे 5,000 लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से न केवल घरों में रोशनी चली गई बल्कि मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। ग्रामीण कमल कुमार, सुनील कुमार, प्रेम सिंह, पीयूष कुमार, पूर्ण चंद, कर्म सिंह, बलदेव सिंह और सन्नी सिंह ने कहा कि घरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है। वहीं, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बोर्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और एक-दो दिन के भीतर सभी प्रभावित स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें