चंबा। जिले में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। पांच नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 87 हो गए हैं। हालांकि पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण के मरीजों में कमी आई है।
जबकि दस दिनों से चंबा में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। इससे लगता है कि चंबा के लोग कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। और कोरोना से बचाव को लेकर जरूरी नियमों की पालना कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने इसकी पुष्टि की है।