फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गली-मोहल्लों में नहीं बिकेंगे पटाखे, स्टॉल लगाने पर रोक

Fri, 06 Nov 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने जारी किए आदेश, नियम तोड़ने वालों का सामान जब्त करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

पटाखा बिक्री के लिए खुले स्थान होंगे तय, अग्निकांड और जाम का खतरा देखते हुए लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के तहत आने वाले गली-मोहल्लों और रिहायशी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने पर रोक लगा दी गई है। त्योहार के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। संकरी गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री से आग लगने का खतरा रहता है। वहीं, ऐसे स्थानों पर स्टॉल लगने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ आपात स्थिति में दमकल वाहनों को पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित स्थानों पर लगाए गए स्टॉल और वहां रखा पटाखों का सामान जब्त किया जाएगा। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए खुले स्थान निर्धारित किए जाएंगे। दुकानदारों को जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें