फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर में लगी आग, कमरा, रसोई घर और सामान राख

Mon, 09 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मैहला के चोंरी गांव में मकान में लगी आग से जला सामान।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। मैहला पंचायत के चौंरी गांव में पवन कुमार पुत्र अवतारो के घर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे एक कमरा, रसोई घर और गहनों समेत अन्य सामान तरह जलकर राख हो गए। घटना में लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे कमरे में आग भड़क गई। परिवार कुछ समझ पाता, इससे पहले आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर और पाइप के माध्यम से आग पर बौछार की। गांववासियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को घर के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोका गया, जिससे लाखों की संपत्ति बचाई जा सकी।
कमरे में रखा फर्नीचर, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि, घर के अन्य कमरे आग की चपेट में आने से पहले ही सुरक्षित कर लिए गए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राधा देवी ने आग लगने की सूचना तुरंत संबंधित पटवारी को दी। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया। परिवार से जलकर नष्ट हुए आभूषण और अन्य सामान की सूची ली जा रही है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद ही प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
पंचायत प्रधान ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्रभावित परिवार को शीघ्र सहायता दी जाए, ताकि वे जल चुके कमरे और रसोई का पुनर्निर्माण कर सकें और अपना सामान्य जीवन पुनः शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें