फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला में आग से तीन दुकानें राख, जलने से बचा बैंक

Sat, 19 Dec 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसबीआई मैहला के साथ करियाने की दुुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे मैहला बाजार में बैंक के साथ एक दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


इस आग की चपेट में पास की दो अन्य दुकानें भी आ गई। घटना में करियाने की दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया है। जबकि पास की दोनों दुकानों को क्षति पहुंची है। इस घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है।


करियाने की दुकान में लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने अपने साथ की दो दुकानों व ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में लगी आग को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया लेकिन फायर ब्रिगेड के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया।
विज्ञापन




आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मैहला के बाजार में अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस आगजनी में किसी की जान तो नहीं गई परंतु दुकानों के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुमारू राम पुत्र माधो राम निवासी मैहला की दो दुकानें आग की चपेट में आने से पूरी तरह से जल गई हैं। इसके अलावा इसरो पुत्र दुआना राम की दुकान में रखे सामान को आग के कारण काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय निवासी पंकज कुमार, अजय कुमार, राकेश, मोहिंद्र सिंह, रोशन लाल और देवी चंद ने बताया कि मैहला में एसबीआई बैंक के साथ करियाने के दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए।
उधर, अग्निशमन विभाग के अधिकारी कैलासो राम का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे के बाद घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई थी और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है। अन्यथा नुकसान काफी ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें