फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खखड़ी जंगल में भड़की आग, चीड़ के 45 पेड़ जले, लाखों की वन संपदा राख

Mon, 03 Jun 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के खाखडी़ जंगल में लगी आग से उठता धुंआ।संवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की तीसा-प्रथम पंचायत का खखड़ी जंगल जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों की वनसंपदा के साथ जीव-जंतु भी जल गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। इससे चीड़ के करीब 45 पेड़ जलने की भी आशंका है। ये पेड़ साल 2022-23 में कारपोरेशन को अलॉट किए गए हैं। इनके भी जलकर राख होने की आशंका है। उधर, जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के आरओ की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की टीम भी साथ थी। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकानें और सेब के बगीचे आग की चपेट में आने से बचाए। दोपहर करीब 2:00 बजे आग पर काबू पाया गया। धुएं के गुबार के बीच विभाग की टीम नुकसान का सही आकलन नहीं कर पाई है। वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
खखड़ी जंगल में शरारती तत्वों ने सोमवार सुबह आग भड़का दी थी। सूचना मिलते ही आरओ अजय कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने पर आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। योजनाबद्ध तरीके से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रचंड लपटों को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ सलूणी सुशील गुलेरिया ने बताया कि तीसा-प्रथम के खखड़ी जंगल में आग लगी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जंगल की आग में कारपोरेशन को अलाट किए गए चीड़ के पेड़ भी जलने की आशंका है। इनकी गिनती धुएं के गुबार अधिक होने के कारण नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें