फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच दिन में बहाल हो जाएगा चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग

Mon, 03 Jun 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी के साच-पास मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीनरी।स्त्रोत विडियो ग्रैब
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर पांच दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। दोनों ओर से दो किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाने का काम बचा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मार्ग की बहाली में जुटे हैं। साच पास से एक किलोमीटर, जबकि किलाड़ की ओर से भूतग्राउंड से ऊपर भी साच-पास की तरफ एक किलोमीटर बर्फ हटाना शेष बचा है।
बैरागढ़-साच-पास-किलाड़ मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पांगी 67 किलोमीटर तक सड़क से बर्फ हटाता है। इसमें से अब तक 65 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई जा चुकी है। अब मार्ग से 2 किलोमीटर बर्फ हटाना शेष है। मार्ग बहाल होते ही जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 650 से 700 किलोमीटर का सफर कर वाया जम्मू-कश्मीर, मनाली या पंजाब होकर चंबा नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

समुद्र तल से 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग पांगी जुटा है। साच-पास में डोजर, एलएनटी मशीन, जेसीबी समेत 24 कर्मी मार्ग की बहाली में जुटे हैं। चुराह की तरफ से 1 किलोमीटर बर्फ हटाना शेष रहा है। किलाड़ से भी भूतग्राउंड से ऊपर एक किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाना शेष है। पिछले वर्ष 3 जुलाई को साच-पास बहाल हुआ था। चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 172 किलोमीटर है। किलाड़ से मनाली की दूरी करीब 650 किलोमीटर और वाया जम्मू-कश्मीर करीब सात सौ किलोमीटर है। मार्ग बहाल होने पर पांगी घाटी के लोगों को वाया साच पास जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने में आसानी होती है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि चंबा-बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग बहाल करने के लिए विभागीय टीमें और मशीनरी जुटी है। महज 2 किमी मार्ग से बर्फ हटाना शेष है। पांच दिन में मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें