फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छुलानी गांव में दो मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

Mon, 23 Sep 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा जिला के चुराह विधान सभा क्षेत्र की गुवाड़ी पंचायत के छुलानी गांव में ​स्थित मकान के भीतर ज
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की गुवाड़ी पंचायत के छुलानी गांव में दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल का कमरा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अचानक भड़की आग से डबल बेड, सोफा सेट, छत की सीलिंग, खिड़कियां, दो कैंचियां और कपड़े जलकर राख के ढेर में तबदील हो गए हैं। इससे प्रभावित परिवार को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रभावित डौली राम पुत्र चंदू लाल के मकान से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और बर्तनों में पानी भर-भरकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पटवारी मौके पर पहुंचा। उन्होंने नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की।
जानकारी के अनुसार डौली राम परिवार के साथ रविवार को बाहर गए थे। दोपहर करीब 12:00 बजे मकान की ऊपर छत से धुआं उठने लगा। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग और पंचायत प्रधान को सूचित किया। बर्तनों में पानी भर-भर कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचते ही आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान चमन शर्मा ने बताया कि आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। पटवारी ने प्रभावित के घर का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

पटवारी सुभाष ने बताया कि कमरे के भीतर रखे डबल बेड, सोफा सेट, छत की सीलिंग, खिड़कियां, दो कैंचियां और कपड़े जलने से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

एसडीएम चुराह शशि पाल ने बताया कि आग लगने से गुवाड़ी के अंतर्गत छुलानी में एक कमरा जलने की सूचना है। पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें