फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुल्तानपुर में टायर पंक्चर की दुकान में लगी आग, 40,000 रुपये का नुकसान

Mon, 04 Nov 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सुल्तानपुर के पास दुकान में आग लगने के बाद उठतीं लपटें। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर में टायर पंक्चर की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटों से दो अन्य दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच दुकान में भड़की आग को बुझाया। इसके चलते साथ लगतीं अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन

इस घटना में दुकानदार पवन कुमार को 40,000 रुपये का नुकसान हुआ। जबकि समय पर आग बुझाने से पांच लाख की संपत्ति को राख होने से बचा लिया गया। यह घटना रविवार रात 8:00 बजे बजे घटित हुई। जिला फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि सुल्तानपुर में पंक्चर की दुकान में आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें