चंबा। फुलनु टाला में पुल निर्माण में कार्यरत मजदूर की अचानक पानी के चेंबर में गिरने मौत के मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करवा रही कंपनी के मालिक /ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मी ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर उचित सुरक्षा इंतजाम और मजदूरों को किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण हैलमेट और सुरक्षा बैल्ट उपलब्ध न होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
बीते बुधवार को फुलनु टाला में पुल के निर्माण कार्य मे जुटे मजदूर चतर सिंह की अचानक पानी के चैंबर में गिरने से मौत हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद