फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत में सार्वजनिक रास्ते को पत्थर और कांटेदार झाड़ियों से बंद करना एक परिवार को भारी पड़ गया। एसडीएम भटियात के निर्देश पर पुलिस, राजस्व और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम मौके पर गई थी। बावजूद इसके रास्ता न खोलने पर पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के एक परिवार ने मनमर्जी से सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी। रास्ते को वाहनों की आवाजाही के लिए खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार परिवार को समझाने का प्रयास किया। मगर परिवार के सदस्यों ने मनमानी करते हुए रास्ते को बहाल करने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की।
 उधर, एसडीएम पारस अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी का भी अधिकार नहीं होता है। अतिक्रमण कर सार्वजनिक रास्ते को बंद करने पर परिवार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पंचायत प्रधान अरुणा कुमारी ने बताया कि रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही है, लेकिन परिवार ने वाहनों के लिए पैतृक जमीन से रास्ता देने के लिए मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें