फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के बाहर सामान सजाने पर होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय बाजार में दुकानदारों को अपनी दुकानों के भीतर ही सामान रखना होगा। दुकानों के बाहर सामान सजाने पर उन्हें भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। भटियात के एसडीएम बचन सिंह ने इसके लिए व्यापार मंडल चुवाड़ी को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसडीएम ने साफ शब्दों में दुकानदारों को चेताया है कि कारोबारियों को लगाए जाने वाले जुर्माने की एवज में किसी प्रकार की दलील नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुवाड़ी बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या से पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बारे में कई शिकायतें एसडीएम के पास भी पहुंची हैं। इन शिकायतों के आधार पर अब एसडीएम ने दुकानदारों को दुकानों के भीतर ही सामान रखने को कहा है। ऐसा न करने की सूरत में दुकानदारों को भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
बुधवार को एसडीएम ने व्यापार मंडल चुवाड़ी के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। इसमें उन्होंने निर्देश जारी किए कि एसडीएम कार्यालय से लेकर बस स्टैंड, बस अड्डे से लेकर अस्पताल और बस अड्डे से लेकर सुदली चौक तक नालियों पर जाली लगवाई जाए। वहीं, पैदल आवाजाही करने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुवाड़ी बाजार में फुटपाथ का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल चुवाड़ी के प्रधान कुलभूषण धीमान और सचिव विकास महाजन सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें